नशे के खिलाफ चंपावत पुलिस की कार्रवाई : बनबसा पुलिस ने 6.20 ग्राम हीरोइन के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
बनबसा/ चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है।
इसी क्रम में शुक्रवार को थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत 6.20 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को बनबसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में बनबसा क्षेत्रान्तर्गत सौरभ उर्फ खोक्का पुत्र नरेश ,उम्र 21 वर्ष, निवासी वॉर्ड नंबर 5 नई बस्ती , थाना बनबसा के कब्जे से 6.20 ग्राम अवैध हेरोइन मय मोटरसाइकिल uk 03 D 0136 बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु0अ0सं0-41/2025 अन्तर्गत धारा 8/22/60 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, उ०नि० साबिया अंसारी, हे० का० संजय शर्मा, का० जगदीश सिंह, का०ललित कुमार, का० विक्रम सिंह, शामिल रहे।
Tags :