Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: बनबसा पुलिस ने विदेशी नागरिकों की मदद कर खोया हुआ सामान व 250 डॉलर चंद घंटो में किया सुपुर्द,

admin

Sat, Oct 19, 2024

■सकुशल सामान वापस मिलने पर विदेशी नागरिकों ने उत्तराखंड पुलिस की करी भूरि भूरि प्रशंसा ■

बनबसा: भारत घूमने आए दो विदेशी नागरिको की मदद बनबसा पुलिस द्वारा की गई है। बनबसा पहुंचे विदेशी नागरिकों का खोया हुआ कीमती सामान व रुपये बनबसा पुलिस ने खोजबीन कर सकुशल उनको वापस कर दिया है।

जिसके चलते बनबसा पुलिस की विदेशी नागरिकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है। प्राप्त समाचार के अनुसार विदेशी मूल के (SLOVAKIA) के दो व्यक्तियों PAUL UERNY S/O JOZEF तथा PETER MARUCIC S/O PETER निवासी SLOVAKIA द्वारा बनबसा पुलिस को बताया गया कि उनका अपना एक बाक्स रोडवेज बस में छूट गया है । विदेशी नागरिकों की ओर से सूचना पर बनबसा पुलिस ने उक्त वाहन के बारे टनकपुर रोडवेज डिपो से उत्तर प्रदेश को संचालित होने वाली समस्त बसो के वाहन संख्या ,चालको व परिचालको के नाम व मोबाइल नम्बर की जानकारी की गयी तो बस का उत्तर प्रदेश मथुरा रोडवेज होना संज्ञान मे आया जो रात्रि में ही मथुरा के लिए वापस चली गयी थी।

घटना मे बनबसा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर सम्पर्क सूत्रों से बस के परिचालक से सम्पर्क किया गया एआरम मथुरा की सहायता से बाक्स को प्राप्त कर विदेशी नागरिकों के सुपुर्द किया गया बॉक्स में पासपोर्ट, डेबिट /एटीम कार्ड , मोबाईल एयर बड्स , नकदी 250 डॉलर ( लगभग 21,000रुपये भारतीय ) थे। तत्काल मदद करने व सामान मिलने पर विदेशी नागरिकों के द्वारा उत्तराखण्ड़ पुलिस की भूरी-भूरी प्रंशसा की है ।

Tags :

जरूरी खबरें