Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: जिला सूचना अधिकारी चंपावत गिरजा शंकर जोशी ने प्रभारी मीडिया सेंटर हल्द्वानी का किया अतिरिक्त पदभार ग्रहण, पत्रकारों ने दी मुबारकबाद

admin

Fri, Oct 4, 2024

हल्द्वानी/ महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड, देहरादून बंशीधर तिवारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला सूचना अधिकारी, चंपावत गिरिजा शंकर जोशी ने आज शुक्रवार को प्रभारी मीडिया सेंटर, हल्द्वानी के पद पर अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रभारी मीडिया सेंटर गिरजा शंकर जोशी ने पत्रकार बंधुओं और कार्यालय के कर्मचारियों से वार्ता की। सम्मानित प्रेस प्रतिनिधि द्वारा पदभार ग्रहण करने पर प्रभारी मीडिया सेंटर, हल्द्वानी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर गिरिजा शंकर जोशी ने कहा आपसी तालमेल बनाते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का संपादन सुचारू रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा सम्मानित पत्रकारों की समस्याओ का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों के हित में चलाई जा रही अनेक योजनाओं का लाभ उनके स्तर से पत्रकारों तक पहुंचाने मे पूरा-पूरा सहयोग किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें