Tue 05 May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

युवक पहुंचा जेल

मुफ्त उपकरण और योजनाओं का लाभ

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

सुचना

: डॉ मोहम्मद आरिफ खान ने एमआरसीपी की डिग्री हासिल कर उत्तराखंड राज्य का नाम किया रोशन, मिल रही बधाइयां

admin

Wed, Jan 8, 2025

रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी टनकपुर

खटीमा/ उत्तराखंड राज्य के जनपद उधम सिंह नगर खटीमा शहर के प्रयास हॉस्पिटल के एमडी डॉ मोहम्मद आरिफ खान ने एमआरसीपी की डिग्री हासिल कर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है।
डॉ खान की इस उपलब्धि से खटीमा व उत्तराखंड के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र के तमाम लोगों ने डॉक्टर खान को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


आपको बता दें जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. आरिफ खान ने मेंबर ऑफ़ रॉयल कॉलेज ऑफ़ फिजिशियन (एमआरसीपी) की डिग्री हासिल की है। बताया गया इस डिग्री को हासिल करने के बाद विश्व के 80 देशो में चिकित्सा प्रैक्टिस की जा सकती है। एमआरसीपी की डिग्री ब्रिटेन के रॉयल कॉलेज आफ फिजिशियंस द्वारा दी जाती है। इसे प्राप्त करने के लिए थ्योरी टेस्ट, क्लीनिकल असेसमेंट साक्षात्कार व प्रैक्टिकल जैसी कठिन परीक्षा के कई चरणों से गुजरना पड़ता है। डॉ खान ने बताया कि यह डिग्री हासिल करने के लिए न केवल व्यापक अध्ययन व्यावहारिक अनुभव और पेशेवर प्रतिबद्धता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने मुझ पर जो विश्वास किया है उसी से ही मुझे आगे बढ़ने का मुकाम मिला है। इस उपलब्धि पर डॉक्टर खान ने जनपद उधम सिंह नगर एवं चंपावत के लोगों का आभार व्यक्त किया है।
डॉ मोहम्मद आरिफ खान की इस उपलब्धि पर व्यवसायी रियाज़ अहमद,विनीत गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल,व्यापार मंडल महामंत्री हिमांषु अग्रवाल,विक्रम अंजनी सिंह,डॉक्टर दीप्ति ,डॉ उमेश,डॉ सीमा सिंह,डॉ विवेक अग्रवाल,डॉ शिप्रा अग्रवाल,डॉ प्रेम खड़ायत,समेत क्षेत्र के सभी चिकित्सको ने उनको बधाई दी है।

Tags :

जरूरी खबरें