बनबसा भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल को मिली भारी सफलता : चेकिंग के दौरान 1.924 ग्राम चरस के साथ नेपाली युवक को किया गिरफ्तार
बनबसा/ मनोहर लाल, कमांडेंट, 57 वाहिनी SSB के नेतृत्व में सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसएसबी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को 57 वाहिनी एसएसबी, सितारगंज के सीमा चौकी बनबसा की सतर्क टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान नेपाल से भारत यात्रा कर रहे व्यक्ति के पास से एक्स-रे बैगेज मशीन के सहायता से संदिग्ध पदार्थ पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम सुबास बोहरा, पिता का नाम भंतु, उम्र 30 वर्ष, जिसका निवासी - ग्राम खोरी, जिला बाजांग, नेपाल है l जांच के दौरान उसके पास से संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ, जो की चरस था। बरामद पदार्थ का वजन 1.924 किलोग्राम पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह मादक पदार्थ नेपाल से लाकर भारत के बनबसा क्षेत्र में बेचने जा रहा था। एसएसबी की टीम द्वारा समय रहते की गई इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ा प्रहार किया गया है। यह कार्रवाई एसएसबी की सजगता, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को दर्शाती है साथ ही साथ नशे के खिलाफ कार्यवाही को पर्दर्शित करती है । बल का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा ताकि ऐसे अवैध कार्यों पर पूरी तरह से विराम लगाई जा सके। जब्त की गई सामग्री को आगे की विधिक कार्यवाही हेतु थाना बनबसा, जिला चम्पावत को सुपुर्द किया गया |
अभियान के दौरान एसएसबी टीम का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक मार्कण्डेय यादव ने किया एवं उनके साथ आरक्षी कृष्ण कुमार, ओंकार कुमार एवं पुष्पलता आदि मौजूद रहे।
सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल ने कहा सशस्त्र सीमा बल, तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों को रोकने हेतु प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी तरह की सतर्कता बरतती रहेगी।
Tags :
ब्रेकिंग न्यूज