Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री का फोटो, श्रमिकों में राहत किट को लेकर दिखा उत्साह

निरीक्षक चेतन रावत का ऊधमसिंह नगर तबादला

करोड़ों की योजनाओं से बदलेगी तस्वीर

भैयाजी जोशी

10,400 रुपये के चालान, मचा हड़कंप

सुचना

दीपावली पर भी ड्यूटी के मोर्चे पर डटे रहे विद्युत विभाग के कर्मचारी, : ताकि हर घर रोशन रहे खुशियों से!

Abid Hussain

Sun, Nov 8, 2026

टनकपुर। जहां एक ओर टनकपुर नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण इलाकों में दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ विभागों के कर्मचारी ऐसे भी हैं जो अपनी खुशियों और त्योहार की परवाह किए बिना जनता की सेवा में जुटे हुए हैं।

इसी कड़ी में विद्युत उपखंड कार्यालय टनकपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी दीपावली के अवसर पर भी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। जेई नरेंद्र श्रीवास्तव, स्टेशन ऑपरेटर मनोज कांडपाल सहित लाइनमैन पूरी मुस्तैदी के साथ विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात हैं।

इन कर्मचारियों का प्रयास है कि दीपावली के पावन पर्व पर किसी भी परिवार की खुशियों में अंधेरा न छाए और नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे। किसी भी विद्युत समस्या या आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागीय कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

एक ओर लोग दीपों की रोशनी में त्योहार मना रहे हैं, तो दूसरी ओर विद्युत विभाग के ये कर्मवीर अपनी जिम्मेदारी निभाकर दूसरों के घरों को रोशन रखने में जुटे हैं। निश्चित रूप से त्योहारों पर ड्यूटी निभाने वाले ऐसे कर्मचारियों का समर्पण और सेवाभाव सराहनीय है।

Tags :

दमदार मिसाल

विज्ञापन

जरूरी खबरें