Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

दूरबीन विधि से पित्त की पथरी निकालने के लिए इंग्लैंड से आ रहे हैं डॉ : अद्भैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय मे विशेष शिविर, देखें खबर

Abid Hussain

Sat, Apr 19, 2025

*दूरबीन विधि से पित्त की पथरी* *निकालने के लिए इंग्लैंड से आ रहे हैं* *डॉ.कृष्ण सिंह।

*2 से 6 जून तक दूसरी बार धर्मार्थ* *चिकित्सालय में होंगे विशेष* *विशाल नेत्र चिकित्सा* शिविर।

लोहाघाट । (गणेश दत्त पांडे) अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में ऐसे गरीब रोगी जो पित्त की पथरी से परेशान है तथा निर्धनता के कारण इसका ऑपरेशन नहीं करा पा रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए इंग्लैंड के प्रख्यात डॉ. कृष्णा सिंह यहां भगवान बनकर आ रहे हैं, इससे पूर्व भी वह यहां तमाम रोगियों की पित्त की पथरी निकालकर लोगों बड़ी राहत दे चुके हैं । डॉ कृष्ण सिंह मानवीय गुणों से भरपूर ऐसे चिकित्सक हैं जो कुछ वर्ष पूर्व केवल यहां भ्रमण पर आए थे तब इन्होंने धर्मार्थ चिकित्सालय की सेवाओं व समर्पण भाव को देखा तो वह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने संकल्प लिया कि चाहे कुछ भी हो वह यहां आकर गरीब रोगियों का ऑपरेशन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।मालूम हो कि लेप्रोस्कोपिक विधि से पित्त की पथरी निकालने के लिए प्राइवेट अस्पतालों में एक लाख से अधिक की धनराशि खर्च करनी पड़ती है जो गरीबों के बस की बात नहीं है लेकिन धर्मार्थ चिकित्सालय में यह सुविधा मुफ्त में दी जाती है ।

चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के अनुसार 2 से 6 जून तक यहां इस वर्ष दूसरी बार विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा ।

इसके लिए कोलकाता से ख्याति प्राप्त नेत्र सर्जन डॉ तुषार कांत हाजरा के साथ डॉक्टर कौशिक बसु डॉ श्याम पद विश्वास, डॉ योगीनाथ मंडल भी आ रहे हैं जो अभी तक हजारों सफल नेत्र ऑपरेशन का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

फोटो: डॉ कृष्णा सिंह।

Tags :

जरूरी खबरें