Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: हल्द्वानी मे पांच दुकानों में आग लगने से मचा हड़कंप, धधकी भीषण आग मे तीन दुकानें जलकर हुई खाक

admin

Mon, Dec 16, 2024

हल्द्वानी/ हल्द्वानी के नया बाजार में रविवार शाम भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया।  बताया जा रहा है कि सुबोध बैग की दुकान मे भढकी  आग ने भयानक रूप ले लिया। बचाव कार्य देर से शुरू होने से बेकाबू आग ने पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।  दमकल विभाग की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही तीन दुकानें पूरी तरह जल चुकी थी। इसके अलावा दो और दुकानों में आग बेकाबू होने लगी तो जेसीबी से इन दुकानों को ढ़हाकर आग को बढ़ने से रोका गया।

आग बुझाने में दमकल की 10 गाड़ियों को 3 घंटे से अधिक का वक्त लगा। जानकारी के मुताबिक छतरी चौराहे से मुख्य बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर नया बाजार में बाटा शोरूम है इसके ठीक सामने रॉयल टच रेडीमेड कपड़ों की दुकान है इस दुकान के नीचे सुबोध बैग की दुकान है इन्हीं दुकानों से आग धधकी  दुकान शाम करीब 7:00 बजे बंद की गई थी करीब 7:45 बजे स्थानीय दुकानदारों ने दुकान से धुआं निकलते हुए देखा तो सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी दमकल के आने का इंतजार करते हुए दुकानदार दुकान के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे लोगों ने किसी तरह ताला तोड़ा लेकिन सटर खोलते ही आग तेजी से फैल गई यह देख पड़ोसी दुकानदार अपनी दुकान खाली करने में जुट गए आग बाबा शूज शॉप गांधी आश्रम और सरदार क्लाथ हाउस में फैल गई रात करीब 9:00 बजे दमकल की गाड़ियां पहुंचने शुरू हुई लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी और तीन दुकानें पूरी तरह से जल चुकी थी जल चुकी दुकानों के आगे की तो दुकान बाजार के मोड पर होने और गली संकरी होने से दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पाई तो दूसरे बाजार में आग फैलने से रोकने के लिए इन दोनों दुकानों को जेसीबी से ढहा कर आग को बुझाया गया मुख्य अग्निशमन अधिकारी  एनएस कुंवर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है आग लगने के कारणो का पता लगाया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें