Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, : घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

Abid Hussain

Tue, Oct 27, 2026

चम्पावत में स्वीट शॉप्स और जनरल स्टोर्स का निरीक्षण, गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

चम्पावत, 27 अक्टूबर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में चम्पावत स्थित विभिन्न जनरल स्टोर्स और मिठाई की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान घी, मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए), उत्तराखंड और जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में चलाए गए इस अभियान के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के लाइसेंस, डिस्प्ले बोर्ड और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग ने घी, मिठाई और नमकीन के तीन नमूने एकत्र किए हैं। इन्हें राजकीय प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री बेचने, खरीद-बिक्री के लिए पक्के बिल रखने और एक्सपायरी खाद्य सामग्री को तत्काल बिक्री से हटाकर अलग रखने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके। अभियान में सहायक दिनेश फर्त्याल भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें