Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: सामूहिक शादियों को लेकर 1103 ने किया आवेदन, फरवरी प्रथम सप्ताह में  गूंजेगी शहनाई

admin

Wed, Jan 24, 2024

■ संबंधित ब्लाकों के बीडीओ व ईओ को सत्यापन के लिए भेजे गए आवेदन

- ■ तीन दिन में सत्यापन कार्य पूरा कराने के निर्देश

बिजनौर/ जनपद में  प्रथम सप्ताह फरवरी में सामूहिक शादियां होगीं। इसको लेकर समाज कल्याण विभाग को लगभग 1103 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों को पोर्टल के माध्यम से सत्यापन के लिए संबंधित ब्लाकों के बीडीओ एवं ईओ को भेजा गया है। तीन दिन के भीतर सत्यापन कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कावेन्द्र कुमार ने बताया कि             जिला प्रशासन द्वारा  सामूहिक शादी समारोह के आयोजन को लेकर   ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विभाग के मुताबिक निर्धारित तिथि तक 1103 आवेदन प्राप्त हुए हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों को सत्यापन के लिए पोर्टल के माध्यम से संबंधित विकास खंड के खंड विकास अधिकारियों एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को तीन दिन के भीतर सत्यापन कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।  बता दें कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है। प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये सरकार खर्च किए जाएंगे। गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में 35 हजार रुपये, विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, आभूषण, बर्तन आदि पर 10 हजार रुपये, जबकि आयोजन पर छह हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। पूर्व में सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन किए जाते थे। कई बार फर्जी तरीके से आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लगाकर इस योजना से लाभ पा लिया जाता था। इधर शिकायतें सामने आने पर सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में सामूहिक विवाह योजना को ऑनलाइन कर दिया गया है

Tags :

जरूरी खबरें