Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: सक्षम स्पेशल स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

admin

Wed, Jun 21, 2023

बिजनौर/ सक्षम स्पेशल स्कूल( दिव्यांग बच्चों का स्कूल) बिजनौर में   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सभी स्पेशल बच्चों ने अलग अलग प्रकार , की योगा  क्रियाएं की विद्यालय के शिक्षकों ने योगा से संबंधित होने वाले लाभों से अवगत कराया 

योग शिक्षकों ने बताया कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। दुनिया के तमाम देश योग के महत्व को समझते हुए योग दिवस को मनाते हैं। योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है। योग शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति भी देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जो अब विदेशों में भी फैल गया है। योग के विदेशों में प्रसारित करने का श्रेय हमारे योग गुरुओं को जाता है।

योगा करने से कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर हो जाती हैं शरीर स्वस्थ रहता है योगा सभी उम्र के व्यक्तियों को शारीरिक लाभ पहुंचाता है यह सब सक्षम स्पेशल स्कूल के बच्चों को शिक्षकों के द्वारा समझाया और बताया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मूक बधिर एवं मानसिक और  सेरेब्रल पाल्सी बाले स्पेशल बच्चों ने प्रतिभाग किया योगा करने के बाद स्पेशल बच्चों ने सूक्ष्म जलपान किया एवं इंडोर गेम जैसे लूडो कैरम आदि खेलों में भी प्रतिभाग किया

Tags :

जरूरी खबरें