: बेटे की मौत के बाद इंसाफ की गुहार लगाते हुए मृतक अमोस के पिता, का वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल, करी निष्पक्ष जांच की मांग
admin
Wed, Sep 11, 2024
टनकपुर/ रविवार की सुबह बिचई के समीप हाईवे किनारे 17 वर्षीय मृतक अमोस का शव मिला था। नाबालिग छात्र का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस दुर्घटना से मौत होने की संभावना जता रही है। लेकिन मृतक अमोस के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक के पिता अपने बेटे की मौत के बाद इंसाफ की गुहार लगा रहा है। पिता का आरोप है कि आज तक पुलिस- प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इधर मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए इस मामले में विशेष जांच की मांग की है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।
डॉक्टरो का कहना कि अमोस की मौत अधिक रक्त स्राव के कारण हुई है। सीएमएस डॉक्टर घनश्याम तिवारी ने बताया कि किशोर के सिर के पिछले हिस्से में गहरा घाव था। पोस्टमॉर्टम में शरीर पर कुछ रगड़ के निशान भी मिले हैं। अमोस के सिर पर घाव किसी के हमला करने से हुआ था या फिर सड़क हादसे में अमोस की जान गई यह पुलिस की जांच से ही स्थिति साफ हो पाएगी।
■ न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार ■■ बुधवार को माता-पिता की ओर से इंसाफ के लिए गुहार लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
इस घटना से मृतक अमोस का परिवार टूट गया है. घर में मृतक के माता पिता समेत पूरा परिवार है.. पिता ने कहा कि सबसे पहले उन्हें न्याय मिले और बेटे की हत्या को लेकर मामला विशेष रूप से जांच में लिया जाए इस संबंध में मृतक के पिता ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ज्ञापन दिया है साथ ही आला अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई कर जल्द से जल्द न्याय की मांग की है.
। बुधवार को मृतक के पिता ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल कर अपनी व्यथा बताते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की है। वायरल वीडियो में मृतक अमोस के पिता ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा किया है। अब देखना यह होगा कि मृतक अमोस के पिता द्वारा लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं। या नही यह पुलिस की जांच से ही साफ होगा।
Tags :