Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: ■■काम की खबर■■ 31 मार्च तक करा ले उज्ज्वला की केवाईसी नहीं तो बंद हो जाएगी सब्सिडी••••

admin

Mon, Mar 18, 2024

टनकपुर/ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वर्ष 2019 के पूर्व गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक अपनी ई केवाईसी करवानी होगी। यदि उपभोक्ता ई केवाईसी नहीं करवाते हैं। तो उन्हें अगले माह से सिलेंडर नहीं मिलेगा। 

इन उपभोक्ताओं को योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो जाएगी। टनकपुर इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक गोविंद आर्या ने बताया कि इंडेन ऑयल कार्पोरेशन ने 31 मार्च तक इन उपभोक्ताओं की ई केवाईसी करवाने के निर्देश दिए हैं। ईकेवाईसी के लिए आधार कार्ड की कॉपी, गैस बुक, और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन लेने वाले सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है।  कि वह सभी 31 मार्च तक अपनी ई केवाईसी अवश्य करवाए। ताकि आगामी समय में उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े, उन्होंने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लगभग कनेक्शन है उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा  कि अपना मोबाइल नंबर अपडेट अवश्य कराएं। 

Tags :

जरूरी खबरें