Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: टनकपुर में भारत को जानो प्रतियोगिता में 1128 छात्र- छात्राओं ने किया प्रतिभाग, परिणाम किया जाएगा बाद में घोषित

admin

Fri, Aug 9, 2024

टनकपुर/ भारत विकास परिषद के तत्वावधान  में समाज में संस्कार, सेवा भाव, समर्पण, सहयोग आदि जागृत करने के लिए भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को कराया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के 13 विद्यालय के 1128 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार आर्य व संचालन अंकुर टंडन के अथक प्रयासों के साथ समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।

 भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजीव आर्य ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षा आयोजित होने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। इस मौके पर  कार्यक्रम के आयोजन में महामंत्री कौशल तिवारी, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, सह सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, राजीवअग्रवाल, संजय अग्रवाल, भुवन चंद जोशी ,वैभव अग्रवाल ,नवीन कोहली , रवि प्रजापति, संजय कुमार गर्ग ,मनु श्रवा, विनय अग्रवाल,  ऋषिकेश उपाध्याय, कैलाश गहतोड़ी,  सीमा अग्रवाल, छवी गुप्ता, बीना अग्रवाल, विम्मी आर्य, कोमल टंडन, शिखा शारदा, सरिता गर्ग, रीना कोहली,  प्रीति गहतोड़ी आदि शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें