: टनकपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर लगाए गए आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 200 लोग हुए लाभान्वित
admin
Fri, Aug 16, 2024
टनकपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर शुक्रवार को आयुर्वेदिक चिकित्सालय टनकपुर द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के विष्णुपुरी कालौनी में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लगभग 200 लोग लाभान्वित हुए।

आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान क्षेत्र के लोगों को बी. पी . शुगर , टाइफाइड मलेरिया व अन्य वायरल फिशर स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों की रोकथाम हेतु दवाइयां वितरित की गई। कैंप के दौरान वृद्धावस्था महिलाओं व बुजुर्गों को शिविर तक लाने में सहयोग किया गया उन्होंने कैंप में आए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने नित्य प्रति योगासन करने के लिए और महिलाओं को परिवार के साथ स्वयं भी स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया,
और निःशुल्क कानूनी पुस्तकें एवं दैनिक दिनचर्या चार्ट वितरित किए गए। पर्यावरण के शुद्ध वातावरण के लिए आयुष विभाग द्वारा भेजी गई राखियां को बाट कर उस पर लगे बीजों को घर पर लगाने के लिए कहा गया। शिविर के दौरान
आयुर्वेदिक चिकित्सालय टनकपुर के डाक्टर विनोद कुमार, अंकित शुक्ला फार्मेसिस्ट महेश जोशी, अजय गुरुरानी, सोनी, आदि मौजूद रहे
Tags :