Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर उपजिला अस्पताल में आयोजित शिविर के दूसरे दिन चिकित्सा शिविर का 200 लोगों ने लाभ उठाया,

admin

Tue, Feb 27, 2024

■ आबिद सिद्दीकी टनकपुर

टनकपुर/ श्री ओंकार सिंह मेमोरीयल ट्रस्ट दिल्ली द्वारा आयोजित निःशुल्क शल्य एवं चिकित्सा शिविर उप जिला अस्पताल टनकपुर में चल रहा है। आयोजित चिकित्सा शिविर के आज दूसरे दिन कैंप का क्षेत्र के 200 लोगों ने लाभ उठाया  एवं  आर्थोपेडिक केस भी किए जा चुके हैं। यह कैम्प आमजनों को निःशुल्क और निस्वार्थ शल्यक्रिया एवं चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए किए जा रहा है।

 ट्रस्ट से जुड़े डॉ के एस चरक ने जानकारी देते हुए बताया कि  OPD का समय 3 बजे दोपहर तक होता है। लेकिन अधिक संख्या में यहां मरीजों के पहुंचने से शाम 5:00 बजे तक देखा जा रहा.है ताकि जरुरतमंद इसका पूरा लाभ उठा पाएं। 

साथ ही साथ यह भी विश्लेषण किया जा रहा है कि इस छेत्र में किन किन बीमारियों की गंभीर समस्या है एवं मुख्यतः किस प्रकार के रोगों में surgery की जरूरत है।

जिस से भविष्य में किए जाने वाले कैम्पों हेतु बेहतर तैयारी की जा सके। उन्होंने बताया कि दिल्ली से सर्जन, डॉक्टर, नर्स, ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन, सहायक और स्वयंसेवकों की लगभग 25 लोगों की टीम 25 फरवरी 2024 से 1 मार्च 2024 तक ओपीडी जारी रहेगी । इस शिविर में हॉर्निया, अपैनडिक्स, बवासीर, गॉलबैल्डर एवं गुर्दे की पथरी इत्यादि ऑपरेशन मुफ्त किये  जाएँगे तथा सामान्य बीमारियों के इलाज भी किया जा रहा है।

टीम में डॉक्टर के एस चरक ,डाक्टर राकेश साहनी, डॉक्टर ए के डे, डॉक्टर देबोज्योति सरकार, डॉक्टर प्रीत कँवल, डॉक्टर मीनल, डॉक्टर अश्वथडॉक्टर विजय दत्ता,डॉक्टर विवेक चौधरी,डॉक्टर नितिन राजा सिंह,सिस्टर गुरूमेल,आर सी यादव,दान सिंह,दलबीर,उमेश कुमार,रवि शर्मा, तरुण गुप्ता,दर्शन चिब,जय सिंह,कुलवंत सिंह, तारिक बदर,सलमान सिद्दीक़ी आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें