: भारत विकास परिषद के रक्तदान शिविर में 24 लोगों ने किया रक्तदान
admin
Fri, Jul 26, 2024
टनकपुर/ भारत विकास परिषद टनकपुर शाखा की ओर से शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होटल ब्लू अंपायर में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा रहे।

शाखा अध्यक्ष राजीव आर्य ने बताया कि आयोजित ब्लड कैंप मे 24 दानदाताओं ने रक्तदान कर लोगों की जीवन रक्षा में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। न्यू लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक संचालिका नीलम ज्याला ने अपनी टीम के साथ ब्लड लेने का कार्य पूरा किया। अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी सोपा गया ।

शाखा अध्यक्ष श्री आर्य ने सभी सदस्यों को कार्यक्रम संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर उनका उत्साहवर्धन किया। नारी सेवा संस्था के द्वारा ब्लड दानदाताओं को जूस प्रदान कर सहयोग किया गया। कार्यक्रम के संयोजक भुवन चंद्र जोशी तथा रवि कुमार प्रजापति रहे। कैंप के दौरान कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, संयोजिका सीमा अग्रवाल, सह सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, छवी गुप्ता, बीना अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अंकुर टंडन, विनय अग्रवाल, दीपक शारदा, कोमल टंडन, विम्मीआर्य, रेखा जोशी, नवीन कोहली, अनुराग अग्रवाल, अजय देउपा, कैलाश गहतोड़ी, नरेंद्र सिंह नेगी, उपस्थित रहे।
Tags :