Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा लगाए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर मे किया गया 50 ग्रामीणों का उपचार

admin

Sun, Aug 4, 2024

बनबसा /57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज के द्वारा बनबसा के गांव देवीपुरा में  निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।

 प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को मनोहर लाल, कमान्डेंट 57 बटालियन एस.एस. बी. के निर्देशनुसार SSB समवाय धनुषपुल के ग्राम देवीपुरा में डॉक्टर बी॰बी॰ सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) के द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे लगभग 50 ग्रामीणो का निःशुल्क उपचार किया गया ।

डॉ बी बी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को वायरल फीवर रोग, तीव्र रोग, दीर्घकालिक रोग व मौसमी रोगों का इलाज किया गया | साथ ही ग्रामीणों को बरसात के मौसम में पानी से होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें बरसाती बीमारियों से बचने के उपाय को बताया गया। ग्रामीणों को संतुलित आहार लेने कि सलाह दी गयी तथा नियमित योग हेतु प्रेरित किया गया । शिविर मे स्थानीय ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश जोशी के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे जिन्होंने SSB के द्वारा आयोजित शिविर की प्रसंशा की तथा भविष्य में इस प्रकार के चिकित्सा शिविर के आयोजन हेतु अनुरोध किया । SSB के तरफ से चिकित्सा टीम के साथ साथ समवाय प्रभारी उप निरीक्षक, विकाश कुमार आरक्षी कमल सिंह सामंत आदि मौजूद रहे। अंत में डॉक्टर बी॰बी॰ सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) के द्वारा ग्रामीणों का धन्यवाद किया गया तथा विश्वास दिलाया गया की भविष्य में इस प्रकार कि चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्रामीण नागरिको के लिए परस्पर किया जाता रहेगा |

Tags :

जरूरी खबरें