Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर: नगर पालिका परिषद के गांधी मैदान में धूमधाम के साथ मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस, विशेष कार्यों के लिए अपना योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

admin

Fri, Aug 16, 2024

टनकपुर। नगर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका एवं तहसील सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी तथा वरिष्ठ व्यवसायी भगवत सरन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम आकाश जोशी एवं विशिष्ट अतिथि रोहिताश अग्रवाल एवं शिवराज सिंह कठायत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों एवं आपदा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में तहसीलदार जगदीश गिरी, ईश्वर सिंह भीमा, नायाब तहसीलदार आशीष गोसाई, ईओ नगर पालिका परिषद भूपेंद्र प्रकाश जोशी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों प्रकाश चन्द्र जोशी, नारायण दत्त चौड़ाकोटी, बद्री दंत शर्मा, पीताम्बर गहतोड़ी,स्व.

पूर्णानंद जोशी के सुपुत्र शंकर दत्त जोशी, अंकित चौड़ाकोटी के साथ तहसील प्रशासन, सफाई कार्मिक, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस प्रशासन सहित आदि विभागीय लोगों को सम्मानित किया गया। एसडीएम आकाश जोशी ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर टनकपुर नगर पालिका एवं तहसील सभागार में सम्मान समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों, आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें