Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: बनबसा में एक व्यक्ति हुआ साइबर ठगी का शिकार, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज••

admin

Sun, Mar 3, 2024

बनबसा/ बनबसा निवासी एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित व्यक्ति ने बनबसा थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। 

प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि लक्ष्मण चन्द पुत्र देवी चन्द निवासी ग्राम चंदनी थाना बनबसा जनपद चम्पावत द्वारा थाने आकर खुद के साथ आँनलाइन 60,000/-रू0 की धोखाघड़ी हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर साइबर सैल से जांच करने के बाद   थाने में FIR NO 31/2024 धारा 420 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि साइबर क्राइम करने के लिए अपराधियों की ओर से कई हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इंटरनेट के युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ने लगे हैं। साइबर अपराधी ओटीपी लेकर लिंक भेज कर बैंक खाता संबंधी जानकारी लेकर या फिर वीडियो कॉल कर  लोगों को निशाना बनाते हैं। जो भी उनके जाल में फसता उनको भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से ऐसे मामलों में जागरूक होकर सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने बताया कि अनजान व्यक्ति से निजी जानकारी जैसे ओटीपी ,एटीएम पिन, खाता संख्या आदि बिल्कुल भी शेयर ना करें ।उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से जागरुक होकर ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करे और शिकायत दर्ज कराए।  

Tags :

जरूरी खबरें