Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: सेवा सुशासन और विकास को समर्पित 3 साल बेमिसाल थीम पर पूर्व जिला अध्यक्ष दीपचंद पाठक के नेतृत्व में विचार गोष्ठी का आयोजन कर किया गया मिष्ठान वितरण

admin

Mon, Mar 24, 2025

टनकपुर / उत्तराखंड प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के कुशल नेतृत्व में सेवा सुशासन और विकास को समर्पित 3 साल के सफलतम कार्यकाल पूरा करने के शुभ अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक  के संयोजन में होटल लक्ष्य टनकपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें  क्षेत्र के प्रबुद्ध जन भाजपा के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के साथ-साथ अन्य  गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे विभिन्न वक्ताओं ने सीएम धामी के सफलतम कार्यकाल पर अपने विचार प्रकट किये।  वरिष्ठ समाजसेवी धर्मानंद पांडे ने  सीएम धामी  के 3 वर्ष के सफल कार्यकाल की बधाई देते हुए उनके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए धामी को अब तक का सबसे ऊर्जावान मुख्यमंत्री बताया और कहा उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए उनके द्वारा लिए गए निर्णय उनको जनता के बीच और भी अधिक लोकप्रिय बना रहे हैं।

पूर्व जिला अध्यक्ष दीपचंद पाठक  ने भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल की सराहना की और उन्होंने कहा कि विकल्प रहित संकल्प का मंत्र लेकर धामी  सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पबध है। और जनपद चंपावत का सौभाग्य है कि वह 55 विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। और पिछले तीन सालों में जनपद चंपावत को बहुत सी बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया है। टनकपुर में आईएसबीटी जो की विश्व स्तर की सुविधाओं से युक्त बस अड्डा बनने वाला है।

यह सब टनकपुर के लिए  बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया टनकपुर में 5 मंजिला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल बनकर तैयार हो रहा है। शारदा शारदा कॉरिडोर से टनकपुर क्षेत्र को एक विशेष पहचान मिलने वाली है और इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे लोगों को रोजगार सृजन भी होगा इसके साथ शंकर लाल प्रजापति  ने भी धामी  के सफलतम 3 वर्ष के कार्यकाल पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की। टनकपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर करियर एवेन्यू के संचालक दीपेंद्र यादव ने भी धामी को शुभकामनाएं देते हुए नकल विरोधी कानून लागू करने पर उनका धन्यवाद और आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि वह कोचिंग चलाते हैं और पिछले तीन सालों में हर महीने कोई न कोई परीक्षा हो रही है और परीक्षा पूर्ण करके जल्दी से जल्दी उनके परिणाम घोषित कर नियुक्ति पत्र तक सरकार बटवा रही है। जिससे युवाओं में काफी उत्साह है। और युवा बढ़-चढ़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नकल विरोधी कानून होने से गरीब से गरीब परिवार के बच्चे भी योग्यता के आधार पर उच्च पदों पर चयनित होकर अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं। 

इस गोष्ठी में उपस्थित जगदीश जोशी  ने भी धामी के कार्यकाल पर बधाई देते हुए कहा धामी के द्वारा देवभूमि के स्वरूप को बचाने के लिए जो कार्य किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है चाहे वह भू कानून को सख्त बनाना हो या लैंड जिहाद पर कार्यवाही या फिर धर्मांतरण विरोधी कानून हो इन सभी ने उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बचाने के लिए कार्य किया है। इसके साथ ही आचार्य मोहित त्रिपाठी और कृष्णकांत पांडे ने भी धामी  को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हमारा सौभाग्य है कि वह इस क्षेत्र के विधायक भी हैं और उनके द्वारा ही मां शारदा में प्रत्येक दिन शारदा मैया की आरती का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिससे इस क्षेत्र के लोग धार्मिक गतिविधियों में अपनी रुचि बढ़ा रहे हैं। और साथ ही ऋषिकेश की तर्ज पर बनाए जाने वाले शारदा कॉरिडोर के लिए भी धामी  का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। पूर्व प्रधानाचार्य  अंबादत पंत  ने भी अपने विचार प्रकट किया और धामी  को बधाई देते हुए नकल विरोधी कानून और गांव तक सड़कों को पहुचाकर  कनेक्टिविटी में जो कार्य किया है उसे कार्य हेतु विशेष रूप से उन्होंने धामी को धन्यवाद व्यक्त किया। जनार्दन चिलकोटी  ने अपने वक्तव्य में धामी  को शुभकामनाएं देते हुए स्वरोजगार के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। मातृशक्ति विद्या जुकरिया ने भी धामी जी को बधाई दी और मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए धामी जी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया साथ ही महिलाओं को  33 फ़ीसदी का क्षेतिज आरक्षण देकर धामी जी ने महिलाओं को सम्मान दिया है उसके लिए भी आभार व्यक्त किया। विजेंद्र अग्रवाल  ने अपने द्वारा स्वरचित कविता के माध्यम से धामी जी को शुभकामनाएं प्रेषित की ।  बहुत से युवाओं ने अपने विचार प्रकट किए सभी ने धामी जी को धन्यवाद देते हुए उन्हें आगे के कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। 

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि प्रजापति,  मुनेश वाल्मीकि,  मनोज तिवारी, मोहन सिंह, रीता कलखुड़िया, किरण गहतोड़ी,  हंसा जोशी,  बबीता गोस्वामी,  हरीश जोशी,  दीपक जोशी,  नारायण दत्त चिलकोटी,  नवीन चौहान,  समीर सिंह, मोहित गढ़कोटी  ,दिनेश भाई, रोहित,समेत अन्य वरिष्ठजन युवा उपस्तिथ रहे।

Tags :

जरूरी खबरें