Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: सेवा पूर्ण करने वाले मनिहार गोठ चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी पुष्कर बहादुर तथा उप निरीक्षक गंगाराम को दी गई भावपूर्ण विदाई

admin

Mon, Mar 31, 2025

टनकपुर/ अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक  चम्पावत के निर्देशानुसार  वन्दना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक  चम्पावत की अध्यक्षता में पुलिस लाईन चम्पावत में उप निरीक्षक(एम)  गंगा राम टम्टा तथा मुख्य आरक्षी (प्रो0)  पुष्कर बहादुर, थाना टनकपुर की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनि विदाई दी गयी।

 इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सेवानिवृत होने वाले दोनो पुलिस अधिकारियो को  प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनका सेवानिवृत्त जीवन सदैव शान्तिमय, स्वस्थ एवं समृद्धशाली होने तथा अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी । साथ ही अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में भी हमेशा अपने आप को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानते रहेंगे तथा उनका सहयोग एवं सदभावनाऐं पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी। पुलिस विभाग में उनके द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यो की सराहना की गयी साथ ही उनके सरल, मृदु, शान्त तथा शालीन स्वभाव की सराहना करते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की । 

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान खट्टे-मीठे अनुभवो को उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों* से साथ साझा कर सभी को सदैव पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन से अपनी ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया । दोनो पुलिस अधिकारियों द्वारा  समय समय पर ड्यूटियो के दौरान आने वाली कठिन चुनौतियो का सामना करते हुए बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया। जिस हेतु समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा उनके कार्यो की सराहना करते हुए उत्तम प्रवृष्ठियां तथा नगद पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

Tags :

जरूरी खबरें