: बनबसा में एबीवीपी के छात्र-छात्राओं ने एम. ए. B.Com बीएससी पाठ्यक्रमों को पढ़ाई जाने की करी मांग, मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
admin
Sun, Sep 22, 2024
रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी
बनबसा/ राजकीय महाविद्यालय बनबसा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने बनबसा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया है। दिए गए ज्ञापन में एबीवीपी के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय मेंMA, B.COM, BSC पाठ्यक्रमों को पढ़ाऐ जाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है। और कहा की इन विषयों की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को यहां से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, इससे उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीमित रोजगार के साधन होने के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से बाहर जाने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे में महाविद्यालय में ,MA, B.COM, BSC पाठ्यक्रमों की कक्षाएं प्रारंभ हो जाए तो उन्हें सहूलियत मिलेगी। एम ए, बीकाम, बीएससी की कक्षाएं न होने का खामियाजा यहां छात्र छात्राएं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने छात्रों के भविष्य को देखते हुए कालेज में इन सभी विषयों की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की है। बताया कि महाविद्यालय में सिर्फ " BA "का ही विषय होने की वजह से ज्यादातर विद्यार्थी यहां पर एडमिशन नहीं लेते हैं। जिस कारण छात्र संख्या भी कम है। ज्ञापन देने वालों में खुशी चंद, चिराग सिंह बिष्ट, अर्पित सोलंकी ,भुवन चंद, साक्षी कापड़ी, हरीश सिंह बिष्ट आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Tags :