Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

मनिहारगोठ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में शहाना ने लहराया भाजपा का परचम : जीत दर्ज कर अपने प्रतिद्वंदियों को दी करारी शिकस्त

Abid Hussain

Fri, Aug 1, 2025

टनकपुर / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के  परिणामों से भाजपा कार्यकर्ता गदगद है। यहां ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में भाजपा पार्टी से ताल्लुक रखने वाले प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। भाजपा पृष्ठभूमि के मोहम्मद रफीक की धर्मपत्नी शहाना खातून ने कांग्रेस एवं अन्य दलों से समर्थित प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी है। नवयुक्त ग्राम प्रधान शाहाना खातून ने 643 मत प्राप्त कर अंबिका बिष्ट को 150 मतों से हराकर भाजपा का इतिहास रच दिया। 

गुरुवार को देर रात आए परिणाम से जहां भाजपा गदगद दिखी, वहीं अन्य दलो के कार्यालय में मायूसी दिखाई दी । कई राजनीतिक दिग्गजों ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अमजद हुसैन के नेतृत्व में कुशल मैनेजमेंट के चलते मनिहारगोठ की हॉट सीट पर भाजपा पृष्ठभूमि के नेता ने जीत दर्ज की है। भाजपा कार्यकर्ताओं समेत तमाम मतदाताओं ने नवनियुक्त ग्राम प्रधान शहाना खातून को  बधाइयां दी है। इस शानदार जीत के बाद ग्राम प्रधान शहाना खातून ने मनिहारगोठ क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं  का उन्हें अपना प्यार देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता फखरुद्दीन अली, शाहिद अली, लियाकत हुसैन, फरियाद हुसैन, तनवीर हुसैन, रियासत हुसैन, रईस हुसैन, उदयभान, आयशा खातून, शाहजहां, शाहिद हुसैन, लतीफ हुसैन, नसरुद्दीन सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Tags :

जरूरी खबरें