Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: वरिष्ठ फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह नेगी के परिजनों को लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से दिया गया अमर ज्योति सम्मान

admin

Thu, Jan 16, 2025

टनकपुर। दृष्टिहीनों को दृष्टि प्रकाश देने पर नगर क्षेत्र के वरिष्ठ फार्मासिस्ट  नरेंद्र सिंह नेगी के परिजनों को लायंस क्लब इंटर नेशनल की ओर से अमर ज्योति सम्मान दिया गया।  प्राप्त समाचार के अनुसार लायंस क्लब के मंडलाध्यक्ष लायन ए के मित्तल ने बताया कि नेत्रदान कर दो दृष्टिहीनों को दृष्टि प्रकाश देने पर स्व. शांति देवी नेगी के परिजनों को अमर ज्योति सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीती 22 दिसंबर को शांति देवी नेगी के निधन पर उनके पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी के परिवार ने क्षेत्र में पहली बार कार्निया सुरक्षित कर दान किया था। जिसके चलते दो दृष्टिहीन को इनकी नजरों से ही समस्त संसार को देखने का वरदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मानवता के प्रति उनके इस पुण्य प्रयास को हम प्रणाम करते हैं । फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल के मंडल 321-सी-1 के मंडलाध्यक्ष एके मित्तल, मंडल प्रमुख नेत्रदान डाॅ. गोपाल नारंग ने नेत्रदान महादान पर अमर ज्योति सम्मान से सम्मानित किया है।

Tags :

जरूरी खबरें