: भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने टनकपुर के रविंद्र , क्षेत्र में खुशी का माहौल
admin
Wed, Jun 21, 2023
रिपोर्ट आबिद सिद्दीकी टनकपुर
टनकपुर। टनकपुर ज्ञानखेड़ा निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार सबजीत सिहं खाती के पुत्र रविंदर सिंह खाती भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त हुए हैं। उन्हें सेना में जाने का जज्बा अपने पिता से ही प्राप्त हुआ है। माता और पिता बेटे की पासिंग आउट परेड के साक्षी बने। बेटे के कंधों पर स्टार लगाते हुए उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार खती गांव जिला पिथौरागढ़ के मूल निवासी तथा वर्तमान में टनकपुर ज्ञानखेड़ा के लाड़ले रविंद्र सिंह के फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर टनकपुर में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के तमाम लोगों ने उनके माता पिता को बधाई दी। रविंद्र सिंह खाती ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा त्रिनिटी पब्लिक स्कूल टनकपुर से प्रारंभ हुई और आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ से 12वीं कक्षा पास की है। ग्रेजुएशन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देहरादून से किया है।

उन्होंने बताया कि उनकी तीन बहने हैं बड़ी बहन दीपा खाती दिल्ली में इंजीनियर और दूसरी बहन हेमा खाती ने ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा एंड टीचिंग किया है तथा तीसरी बहन रुकमणी खाती राजीव नवोदय विद्यालय लोहाघाट में स्टाफ नर्स है। उनके पिता पूर्व सूबेदार सबजीत सिहं खाती व उनकी मां कमला खाती का कहना है कि उनके बेटे ने फ्लांइग ऑफिसर बन कर उनका सपना पूरा किया है।

बेटे ने पूरे क्षेत्र के नाम भी रोशन किया है। बेटे की इस उपलब्धि पर गांव व घर में खुशी का माहौल है। रविंद्र सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कोई भी सपना पूरा करना मुश्किल नहीं है। केवल थोड़ी सी मेहनत करने व लक्ष्य निर्धारित करने से मंजिल को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए लगन के साथ मेहनत करें। रविंद्र सिंह खाती के भारतीय वायु सेना मैं अफसर बनने पर वन विकास निगम के चेयरमैन कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, स्कूल प्रबंधक जेबी सिंह, हरिओम सेठी, नरेंद्र पंत, अंबा दत्त पंत, प्रकाश जोशी, किशन सिहं , एडी भट्ट, विक्रम धामी, यूसी भट्ट सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है
Tags :