Wed 26 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: टनकपुर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा शिशु मंदिर का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम, सभी तैयारियां पूर्ण

admin

Mon, Mar 4, 2024

रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी

टनकपुर/ कुंवर जंग बहादुर सिंह चंद सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बुधवार 6 मार्च को टनकपुर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 6 मार्च को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम शिशु मंदिर में  मनाए जाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बुधवार दिन में 2:00 बजे से शुरू किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

 उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ   मुख्य अतिथि राजिल व्यास एनएचपीसी महाप्रबंधक बनबसा द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष नगर क्षेत्र के वरिष्ठ व्यवसायी रोहताश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी मौजूद रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों से  कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का उत्साह वर्धन करने की अपील की है। 

Tags :

जरूरी खबरें