Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बनबसा में सामान लेने गई नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास आरोपी दुकानदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

admin

Sun, Mar 3, 2024

बनबसा / जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र बनबसा में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बनबसा पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 प्राप्त समाचार के अनुसार क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है। उसकी नाबालिक 13 वर्षीय बेटी बीती 23 फरवरी को प्रातः 8:20 बजे दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि उक्त दुकानदार ने उसकी बेटी को दूसरे कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म  करने का प्रयास किया। इस बीच किशोरी के चिल्लाने पर डर की वजह से उक्त दुकानदार ने उसे छोड़ दिया। साथ ही बताया कि उसने किशोरी से किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी  दी है। किशोरी की मां ने इस मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस उपाधीक्षक  शिवराज सिंह राणा ने बताया कि आरोपी दुकानदार पर विभिन्न धाराओं में पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक संतोष आर्या ने पीड़ित किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में विवेचना की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी मामले की जांच ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ( ए एच टी यू) की महिला  हिमानी गहतोडी को सौंपी गई है।

Tags :

जरूरी खबरें