Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: बनबसा: गौरव सेनानी कल्याण समिति व व्यापार मंडल मंडल ने धूमधाम के साथ मनाया कारगिल दिवस, कार्यक्रम में वीर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

admin

Fri, Jul 26, 2024

■■ समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने मुख्य अतिथियों सहित उपस्थित जनों का जताया आभार

■■ कारगिल युद्ध में अपना योगदान देने वाले 15 पूर्व सैनिकों को भी किया गया सम्मानित

रिपोर्ट/✍️✍️ आबिद सिद्दीकी✍️✍️ टनकपुर

बनबसा :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत के मैदानी क्षेत्र बनबसा में गौरव सेनानी कल्याण समिति और व्यापार मंडल  ने विजय कारगिल दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर पूर्व सैनिको और व्यापारियो ने दो मिनट का मौन रखकर जाबांज वीर शहीद जवानो को श्रध्दांजलि दी ।

प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार को बनबसा मे बस स्टैंड स्थित नायक शहीद खीम सिंह कुंवर सेना मेडल के शहीद स्मारक पर मुख्य अतिथि कर्नल निमिष सेमवाल उप कमान अधिकारी 26 राजपूत रेजीमेंट, एवं कार्यवाहक स्टेशन कमांडर स्टेशन मुख्यालय की अध्यक्षता मे हुए विजय दिवस आयोजित कार्यक्रम मे कारगिल मे भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध मे शहीद हुए नायक शहीद खीम सिंह कुंवर को श्रध्दांजलि दी गई।

कार्यक्रम मे मौजूद शहीद खीम सिंह की माता लक्ष्मी देवी कुंवर को मुख्य अतिथ कार्यवाहक स्टेशन कमांडर निमिष सेमवाल उप कमान बनबसा छावनी ने शोल औढाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया साथ ही कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले 15 पूर्व सैनिकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ स्वर्णकार, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा और वरिष्ठ व्यापारी नरेंद्र गोयल को भी इस समारोह में समिति द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथ कर्नल निमिष सेमवाल ने कहा कि 1999 कारगिल युद्ध में भारतीय सेना का शौर्य दुनिया ने देखा है। देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना हमेशा सर्वोच्च बलिदान देने के लिए तैयार रहती है।

समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने मुख्य अतिथियों सहित समारोह मे उपस्थित जनो का आभार जताया कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के पश्चात समारोह के समापन की घोषणा की गई।

समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन हरीश चंद्र कापडी और पुष्कर दत्त कापडी के संचालन मे हुए विजय दिवस कार्यक्रम मे पुलिस क्षेत्राधिकार शिवराज सिंह राणा, थानाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह जगवाण,

लेफ्टिनेंट शुभम सहाय 26 राजपूत रेजीमेंट, सूबेदार मेजर रमेश कुमार 26 राजपूत रेजीमेंट, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी, हेमा जोशी, दीपक रजबार, शंकर लाल वर्मा, राजेंद्र सिंह अधिकारी, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन अमर सिंह मेहरा, लेफ्ट  पी‌एन जोशी, कैप्टन गणेश पाल, बुद्धि बल्लभ पांडे, गगन चंद रजबार, उमेश चंद्र भट्ट, जंग बहादुर थापा,भारत सिंह मेहरा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें