: बनबसा पुलिस को मिली सफलता, मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शातिर चोर को टनकपुर से किया गिरफ्तार
admin
Mon, Aug 12, 2024
टनकपुर/ बनबसा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान मनिहार गोठ निवासी रिजवान सैफी उर्फ आका पुत्र रफीक के रूप में हुई है।
थाना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि 5 अगस्त को बनबसा मीना बाजार निवासी जयप्रकाश अग्रवाल पुत्र मदनलाल अग्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। वादी जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा था कि 26 जुलाई की रात में उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। मोटरसाइकिल चोरी प्रकरण के मामले में एसपी अजय गणपति द्वारा तत्काल उक्त अभियोग का संज्ञान लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण व माल मुलजिम बरामदगी हेतु क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के 100 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला व माल मुलजिमान की तलाश हेतु मुखबिर खास की मदद से उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा 12 अगस्त देररात्रि में कोतवाली टनकपुर रोड स्थित डबल हेयरकट सैलून की दुकान से अभियुक्त रिजवान सैफी और आका पुत्र रफीक निवासी ग्राम मनिहारगोठ चंपावत उम्र 24 वर्ष को चोरी हुई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर uk03A 2502 रंग काला के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने बताया कि पकड़े गए युवक का पुराना आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त थाना हाजा पर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत अग्रिम कार्रवाई व रिमांड पेशी हेतु न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवान, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, जगदीश कन्याल, ललित कुमार, कैलाश अधिकारी आदि शामिल रहे
Tags :