: बनबसा: SSB के जवानों ने किया मानव तस्करी की कोशिश को नाकाम, 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुनर्वास केंद्र तो लड़के को नेपाल पुलिस के हवाले किया
admin
Sun, Mar 30, 2025
टनकपुर/ भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सीमा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल की चौकस व्यवस्था से अपराधियों और तस्करों मे हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल के दिशा निर्देशन में डी कंपनी बनबसा द्वारा जसबनता सेनापति सहायक कमांडेंट के देखरेख में भारत-नेपाल चेपोस्ट पर टीम द्वारा विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग प्रक्रिया के दौरान, एक नाबालिग लड़की, निर्मला बी.के., उम्र 16 वर्ष, नेपाल से भारत आ रही थी, जिसके साथ एक युवक, करण बी.के. था। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अपने आप को एक दूसरे के रिश्तेदार बताया तथा सुरक्षा कर्मियों को भ्रमित करने की कोशिश की गई l लेकिन आगे की जांच में यह खुलासा हुआ कि युवक लड़की के घरवाले को बिना बताए शादी के बहाने भारत ले जा रहा था। पुष्टि के उपरांत लड़की को शांति पुनर्वास केंद्र (NGO नेपाल) को सौंप दिया गया, और युवक को नेपाल पुलिस (गड्डा चौकी) के हवाले किया गया।
यह अभियान एसएसबी की तत्परता और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है, जिसमें न केवल सीमा सुरक्षा बल्कि मानव तस्करी जैसी घिनौनी घटनाओं की रोकथाम को बल मिलेगा ।
इस मामले में मुख्य आरक्षी विट्ठल चौहान एवं सतेंद्र सिंह के द्वारा विशेष भूमिका अदा करने पर क्षेत्र के लोगों ने भूरी- भूरी प्रशंसा की है।
Tags :