Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: बनबसा: 19 अक्टूबर को होटल शौर्य में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के संदर्भ में होगी चर्चा, {कैप्टन भानी चंद}

admin

Fri, Oct 18, 2024

■■ गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने पूर्व सैनिकों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है■■

टनकपुर/ पूर्व सैनिकों आश्रितों और वीर नारियों की समस्या के निवारण के लिए कल 19 अक्टूबर को बनबसा क्षेत्र में बैठक का आयोजन किया जा रहा है ।

इस आशय की जानकारी गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद के द्वारा दी गई है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि बनबसा क्षेत्र के समस्त पूर्व सैनिकों, आश्रितों, और वीर नारियों की समस्याओं के संदर्भ में 19 अक्टूबर 2024 शनिवार को प्रातः 9:30 बजे होटल शौर्य नजदीक महाराणा प्रताप द्वार बनबसा छावनी , मे बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निवारण के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उनका निवारण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के समस्त पूर्व सैनिकों से बैठक में उपस्थित  होने की अपील की है।

■ बैठक के दौरान इन विषयो पर होगी चर्चा■

१- इस बैठक में-पूर्व सैनिकों वीर नारियों पूर्व सैनिक आश्रितों की समस्याओं , तथा उनके निदान के विषय में बातचीत की जाएगी। 

२- नए पेंशन आए हुए पूर्व सैनिकों का सम्मानित किया जाएगा।

३- जिन पूर्व सैनिकों ने संगठन में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

४- जो पूर्व सैनिक संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप से नहीं जुड़े हैं उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें