Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: टनकपुर : नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

admin

Mon, Feb 24, 2025

टनकपुर/ टनकपुर में  भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष  सुश्री तुलसी कुंवर  का  पार्टी कार्यकताओं ने गर्मजोशी के साथ पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने हाई कमान के भरोसे पर खरा उतरने  हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। 

सोमवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर  ने अपने संबोधन में कहा कि  वे पार्टी की एक सच्चे व निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगी तथा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा उनको जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूंगी तथा सभी को साथ लेकर चलूंगी और निरंतर पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्य करूंगी ।

तुलसी कुंवर  ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  , प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट  ,प्रदेश संगठन महामंत्री  अजेय कुमार तथा सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष  विपिन कुमार ,  रोहिताश अग्रवाल ,  नारायण सिंह महर ,  धर्मानंद पाण्डेय ,  हरीश हैसियत , श्री धर्मपाल आर्य ,  अनिता यादव ,  विजेंद्र अग्रवाल , निशा वर्मा ,  मोहन सिंह ,  अक्षत अग्रवाल ,  गिरीश गहतोड़ी ,  अमजद हुसैन ,  निगम गुप्ता ,  मुकेश भट्ट ,  विनोद गड़कोटी,  किरण गहतोड़ी ,  रीता कलखुड़िया ,  रिजवान हुसैन ,  सतीश जी,  शानू गुरुरानी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन्हें शुभकामनाएं दी है।

Tags :

जरूरी खबरें