Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: टनकपुर: राजकीय महाविद्यालय मे वनस्पति विज्ञान विभाग परिषद का किया गया गठन

admin

Fri, Oct 4, 2024

■ रियांशी कॉलोनी अध्यक्ष,

मोहम्मद कैफ उपाध्यक्ष,

लक्षिता खांका  सचिव,

प्रियंका गूरो कोषाध्यक्ष

■■ प्रधानाचार्या डॉक्टर अनुपमा तिवारी ने नवनिर्वाचित परिषद को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

टनकपुर/ राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग के परिषद बोटैनिकल काउंसिल सत्र का गठन किया गया। 4 अक्टूबर को आयोजित चुनाव प्रक्रिया की  अध्यक्षता वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार कटियार ने की। जिसमें रियांशी कॉलोनी अध्यक्ष, मोहम्मद कैफ उपाध्यक्ष, लक्षिता खांका  सचिव, प्रियंका गूरो को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। विद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर एस के कटियार ने बताया कि वनस्पति विज्ञान विभागीय परिषद बोटैनिकल काउंसिल का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच वनस्पति विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना और विभागीय गतिविधियों का समुचित संचालन करना है। इस परिषद के कार्य के तहत शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां, प्रभावी छात्र शिक्षक संवाद, शैक्षणिक भ्रमण और फील्ड ट्रिप,  छात्रों का नेतृत्व विकास, सह पाठयक्रम गतिविधियां का आयोजन आदि कार्यक्रम संचालित रहते हैं। उन्होंने कहा कि वनस्पति विज्ञान विभागीय परिषद छात्रों के सर्वांगीण  विकास में अहम भूमिका निभाती है। जिससे न केवल उनके क्षेत्र की उन्नति होती है। बल्कि उनके व्यक्तिगत और सामाजिक दायित्व में  भी सुधार होता है। इस मौके पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर अनुपमा तिवारी ने नवनिर्वाचित परिषद को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Tags :

जरूरी खबरें