Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान

admin

Sat, Jun 15, 2024

■■ अफवाहों पर ध्यान ना दें, वरिष्ठ उप निरीक्षक बी एस बिष्ट

■■ टनकपुर कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित

टनकपुर/ ईद उल अजहा पर्व को लेकर कोतवाली में आयोजित बैठक में त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया गया ।.

प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को कोतवाली परिसर में ईद उल अजहा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक बी एस बिष्ट ने कहा कि सभी धर्म के लोग त्योहार को आपसी भाईचारे साथ मनाएं, सभी के त्यौहार भाईचारे का संदेश देते हैं। मुस्लिम समाज कुर्बानी अपने घरों में करें, और कोई भी कुर्बानी खुले में ना करें, कुर्बानी के अवशेषों को इधर-उधर ना डालें सभी एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें। ऐसा कोई काम ना करें जिससे किसी दूसरे धर्म के लोगों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। अगर किसी से अनजाने में कोई गलती हो जाए तो उसकी गलती को नजअंदाज करें। किसी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी ना करें अफवाहों पर ध्यान ना दें इस मौके पर प्रभारी एल आयु शकील अहमद, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, मस्जिद कमेटी के सदर सफीकउर रहमान, नासिर हुसैन, वार्ड सभासद हसीब अहमद, भाजपा नेता मोहम्मद उस्मान, अमजद भाई, वकील अंसारी, रईस मेंबर, योगेश पांडे, मदन कुमार, सहित तमाम सामाजिक लोग मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें