: चेयरमैन विपिन कुमार ने रमजान व होली पर्व पर पथ प्रकाश, पेयजल, व साफ-सफाई के कर्मचारियों को दिए निर्देश, बैठक में कई प्रस्ताव हुए पास, देखें खबर
admin
Mon, Mar 3, 2025
टनकपुर/ नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिका चेयरमैन विपिन कुमार ने रमजान, होली तथा पूर्णागिरि मेले की तैयारियो को लेकर बैठक की। चेयरमैन ने कर्मचारियों से साफ सफाई, पथप्रकाश व पेयजल आदि की पर्याप्त व्यवस्थाओं के लिये निर्देश दिए।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को नगर पालिका परिषद टनकपुर में रमजान, पूर्णागिरि मेला व होली के त्योहार को देखते हुए चेयरमैन विपिन कुमार की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में पालिका सभागार में वार्ड सभासद एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में चेयरमैन ने कहा कि रमजान का पवित्र माह शुरू हो गया है, ईद भी रमजान का ही हिस्सा है, इसी माह होली का त्यौहार भी है। उन्होंने सफाई निरीक्षक और सफाई नायकों को सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। बैठक में पूर्णागिरि मेले से पूर्व पालिका के कूड़ा वाहनों की संबंधित तकनीकी विशेषज्ञ से स्टोर लिपिक एवं अवर अभियंता के साथ संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने, सही वाहनों को शीघ्र चलाए जाने, तथा सभी वाहनों की फिटनेस एवं बीमा कराए जाने, कूड़ा वाहनों में नंबरिंग करने, व उनके जाने के स्थान चिन्हित करने, मेला प्रारंभ होने से पूर्व मस्जिद के नीचे पुलिया की सफाई कराई जाने, पालिका के समस्त मोहल्ला स्वच्छता समिति की सफाई कार्य की मॉनिटरिंग कराये जाने, तथा रमजान के पर्व को देखते हुए मस्जिद एरिया वार्ड नंबर 3, 4,व 5 में सफाई व्यवस्था व कीटनाशक दवाइयो का छिड़काव एवं मेले से पूर्व नेहरु पार्क के शौचालय की सफाई एवं अन्य मरम्मत कार्य कराए जाने, ईद के दिन नेहरू पार्क के सामने ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित कर आवश्यक सफाई व यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के प्रस्ताव पारित किये गए। बैठक में वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, वार्ड सदस्य दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सबया वाल्मीकि, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, बबीता वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सविता बिष्ट के अलावा पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags :