Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: नेशनलिस्ट ऑफ जर्नलिस्ट यूनियन की चंपावत इकाई ने किया बड़ा नेक काम, वरिष्ठ पत्रकार विनोद चतुर्वेदी को सौंपा आर्थिक सहायता राशि का चेक

admin

Tue, Aug 6, 2024

लोहाघाट। नेशनलिस्ट ऑफ जर्नलिस्ट यूनियन की चम्पावत  इकाई के द्वारा बड़ा नेक काम किया गया है। जर्नलिस्ट यूनियन की चंपावत इकाई ने हमारे वरिष्ठ पत्रकार साथी विनोद चतुर्वेदी की मदद को हाथ बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि जर्नलिस्ट यूनियन की चंपावत इकाई ने पत्रकार विनोद चतुर्वेदी को आर्थिक सहायता के रुप में 10 हजार का चैक प्रदान किया। आपको बता दें वरिष्ठ पत्रकार विनोद चतुर्वेदी की बेटी के इलाज में लाखों रुपए का खर्चा आया था । मंगलवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष जगदीश चन्द्र राय के नेतृत्व में लोहाघाट दैनिक जागरण में कार्यरत पत्रकार विनोद चतुर्वेदी को उनकी बेटी के उपचार में आए खर्चे के एवज में संगठन की ओर से 10 हजार रुपये की राशि का चैक प्रदान किया गया। जिलाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि संगठन के माध्यम से वह समय-समय पर पत्रकारों तथा समाज के जरुरत मंदों को आर्थिक व सामाजिक सहयोग करते रहते है। इधर जर्नलिस्ट यूनियन के द्वारा किए गए आर्थिक सहयोग के लिए पत्रकार विनोद चतुर्वेदी सहित जनपद के अन्य पत्रकारों  ने संगठन का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री गिरीश बिष्ट, नवल जोशी, गौरी शंकर पंत, प्रकाश भट्ट, सुरेश गड़कोटी, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही संगठन के वरिष्ठ सदस्य बाबा आदित्य दास उर्फ ललित प्रसाद पांडेय, सुरेन्द्र राज लडवाल, जगदीश जोशी, नरेन्द्र बिष्ट, मनोज राय, नकुल पंत, भगवान राम, आशीष पांडेय, सूरज बोहरा, दिनेश भट्ट, नवनीत गहतोड़ी, सुरेश जोशी, कमलेश भट्ट, राहुल महर आदि पत्रकार मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें