Mon 04 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन टनकपुर इकाई का सर्वसम्मति से किया गया गठन, भुवन जोशी बने (अध्यक्ष) अन्य पदों पर किसकी हुई ताजपोशी देखें विशेष खबर

admin

Mon, Oct 28, 2024

टनकपुर, नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित राजश्री होटल में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन टनकपुर इकाई के सौजन्य से  एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे  क्षेत्र के सभी मेडिकल व्यवसायी मौजूद रहे।

 जानकारी के अनुसार सोमवार को नगर क्षेत्र के राजश्री होटल में आयोजित बैठक मे नगर इकाई के चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुए। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में  भुवन जोशी अध्यक्ष, संजय पांडे सचिव, नरेंद्र सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, हेमंत जोशी  सह सचिव, राजीव आर्य, हयात बिष्ट,  राजीव अग्रवाल, विद्याधर खर्कवाल संरक्षक मंडल पदों से मनोनीत किया गया। बैठक में शहर के सभी दवा व्यवसाईयो ने प्रतिभाग किया। साथ ही ऑनलाइन व्यापार के संदर्भ में नाराजगी प्रकट करते हुए सभी ने एक रूप से इसका विरोध किया। एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियो ने एक स्वर में अपना व्यापार अपनों के साथ का संकल्प दोहराया। अध्यक्ष भुवन जोशी ने बताया कि केमिस्ट एंड संगठन उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ की संबद्ध इकाई है।  जो की राष्ट्रीय संस्था एआईओसीडी से मान्यता प्राप्त संस्था है। इस मौके पर सभी दवा व्यवसाईयो ने जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। 

Tags :

जरूरी खबरें