Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग के बच्चों नें  बूम वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन के साथ निकाली संयुक्त तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराय जाने का दिया संदेश

admin

Wed, Aug 14, 2024

टनकपुर - 78 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बूम वन क्षेत्र अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज सुखीढांग में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा बैनर के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बच्चों ने अध्यापक त्रिलोचन जोशी के नेतृत्व में बूम वन क्षेत्र चम्पावत वन प्रभाग के वन छेत्राधिकारी गुलजार हुसैन एवं वन कर्मियों के साथ मिलकर  तिरंगा यात्रा निकाली हर घर तिरंगा यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग से ग्राम पंचायत शियाला के कांडा ग्रोथ सेंटर से होकर ग्राम पंचायत जौल के बंनकटिया सूखीढांग तक निकाली गई

तथा लोगों को हर घर तिरंगा लगाने हेतु जागरूक किया गया तथा प्रतिज्ञा दिलाई गई इस दौरान प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह, वन छेत्राधिकारी गुलजार हुसैन के साथ बच्चों नें भारत माता की जय के नारे  लगाते हुए हर घर तिरंगा फहराए जाने का संदेश दिया, इस दौरान वन क्षेत्राधिकार गुलजार हुसैन, वन दरोगा रविंद्र लाल, पुष्कर दत्त भट्ट ,गिरीश चंद्र जोशी, भरत सिंह नेगी, रेवाधर  जोशी,  विपिन चंद्र,  लाल मणि जोशी, महेंद्र राम, सी पी सिंह,   केडी भट्ट, भीम सिंह राणा, दीपा जोशी, आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें