Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

रिपोर्ट ✍️आबिद सिद्दीकी टनकपुर : एमडीएम एजुकेशनल टनकपुर के बच्चों का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा

Abid Hussain

Wed, May 14, 2025

टनकपुर /  सीबीएसई हाईस्कूल एवं 12वीं बोर्ड का परीक्षाफल मंगलवार को जारी हो गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित एमडीएम एजुकेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं का हाई स्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा।

विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट धर्मेंद्र चंद व प्रिंसिपल सुनीता चंद ने बताया कि हाईस्कूल में गौरव सिंह परिहार पुत्र टिकेन्द्र सिंह 89.4 प्रतिशत, काकुल चंद पुत्री बसंतराज चंद (नगर पालिका परिषद टनकपुर वरिष्ठ लिपिक) 88.8 प्रतिशत, हर्षित सिंह महर पुत्र अर्जुन सिंह महर 88 प्रतिशत, इसी के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा में तनुज जोशी ने 79.4%, यश कुमार ने 77.2 प्रतिशत, सिया पांडे और पंकज शर्मा ने 75.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक सहित शिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags :

कामयाबी

जरूरी खबरें