: कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह मेहरा ने शिक्षा महानिदेशक को ज्ञापन देकर शिक्षकों की कमी को दूर करने की करी मांग
admin
Wed, Apr 9, 2025
बनबसा : उत्तराखण्ड प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव आनंद सिंह मेहरा ने शिक्षा महानिदेशक को ज्ञापन देते हुए शारदा इंटर कालेज मे प्रधानाचार्य व शिक्षको की कमी को दूर किए जाने की मांग की है l
प्राप्त समाचार के अनुसार शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी को दिए ज्ञापन में कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की विधानसभा जनपद चंपावत के बनबसा क्षेत्र शारदा इंटर कालेज में शिक्षको की कमी के कारण छात्र छात्राओ को अत्यन्त कठिनाई का सामना करना पड रहा है। कहा की चंपावत मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र भी है और राज्य का आदर्श जिला भी है। आदर्श जिले के विधालयों मे शिक्षको की कमी के कारण छात्र छात्राओ की पढ़ाई भी बाधित हो रही है । कहा की शारदा इंटर कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य के सेवानिवृत के बाद पद रिक्त है और निकटवर्ती विधालय के प्रधानाचार्य को अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। जो उनके लिए भी कठिनाईपूर्ण है, एक तदर्थ शिक्षिका है जो चिकित्सा अवकाश पर है। कहा की एक पीटीए मानदेय प्राप्त शिक्षक है। बाकि 9 लोग बहुत अल्पमत चार से पाँच हजार मे कई वर्षों से सेवा दे रहे है। जो प्रबंधक ने अपनी व्यवस्था से रखे है। कहा की विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते विधार्थियो की संख्या घटकर मात्र 250 रह गई है। कांग्रेस प्रदेश सचिव ने शिक्षा महानिदेशक से बनबसा शारदा इंटर कालेज को एक स्थाई प्रधानाचार्य, एक पीटीआई शिक्षक आठ एलटी शिक्षक चार नियमित चतुर्थ श्रेणी की अति शीघ्र व्यवस्था की जाने की मांग की है। जिससे शारदा इंटर कालेज की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो और क्षेत्र के शिक्षार्थियों को लाभ मिले।
Tags :