Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: लोहाघाट: पेयजल की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर जल संस्थान के खिलाफ जताया आक्रोश

admin

Thu, Sep 19, 2024

■■ बरसात में भी पेयजल संकट से जूझ रही नगर की जनता

लोहाघाट (चंपावत):बरसात के मौसम में भी लोहाघाट नगर की जनता पेयजल किल्लत से जूझ रही है जिस कारण नगर वीडियो में जल संस्थान के खिलाफ भारी आक्रोश है गुरुवार को नगर के आक्रोशित लोगों ने निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में जल संस्थान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया तथा पेयजल आपूर्ति की मांग की नहीं निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व लोगों ने कहा कि बरसात के मौसम में भी जल संस्थान के द्वारा भरपूर पानी जनता को उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है केवल पेयजल उपभोक्ताओं को तीन से चार दिन में मात्र 20 से 30 मिनट पानी मिल रहा है वर्मा ने कहा जल संस्थान जनता से पूरे महीने का बिल वसूलता है और मात्र 15 दिन नगर वासियों को पानी दिया जाता है वर्ष भर नगर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा रहता है वर्षा काल में भी जल संस्थान जनता को पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है निवर्तमान पालिका अध्यक्ष बर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेंगे उन्होंने जल संस्थान से चौड़ी लिफ्ट योजना के टैंक से गाद हटाने तथा टैंकरों के जरिए नगर में पेयजल आपूर्ति की मांग की है वहीं महिलाओं में जल संस्थान की कार्य प्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने बताया नगर की कई पेयजल योजनाएं आपदा में क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिन्हें ठीक करने के प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने कहा जल्द लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा प्रदर्शन करने में आशु राय ,संजय राय ,मनोज राय, मनोज कलखुड़िया, हेम राय , सतीश राजन, नवीन कुमार कविता कलखुड़िया, लीलांबर गहतोड़ी सहित कई लोग मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें