Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में जनपद चंपावत, ने जगह बनाई राज्य में दसवें पायदान पर

admin

Fri, Sep 27, 2024

चंपावत।भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित किये जा रहे बृहत सदस्यता अभियान में पार्टी के सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे ने अभी तक अकेले 3001 सदस्य बनाकर जिले को राज्य के दसवें पायदान में खड़ा कर दिया है। श्री पांडे के अनुसार लोगों में भाजपा के प्रति वही उत्साह व जुनून है तथा वह लोग पार्टी की सदस्यता लेकर गर्व का अनुभव कर रहे हैं । ऐसे तमाम परिवार हैं जिनमें सभी वयस्क पार्टी के सदस्यता अभियान का हिस्सा बने है। तथा इस कार्य में सहयोग भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम ठीक होने के साथ ही अभियान में और तेजी आ जाएगी । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने श्री पांडे के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उम्मीद जाहिर की है की वे समाज के हर वर्ग के अधिकाधिक लोगों को इस महा अभियान में शामिल कर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण में उन्हें भागीदार बनाएंगे

Tags :

जरूरी खबरें