Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की का पत्रकारों एवं सूचना कार्यालय के कर्मचारियो ने किया भावपूर्ण स्वागत

admin

Mon, Feb 17, 2025

चंपावत। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का यहां से नैनीताल स्थानांतरण होने से रिक्त पद पर धीरज कार्की ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री कार्की का पत्रकारों एवं सूचना कार्यालय के कर्मियों द्वारा भावपूर्ण स्वागत किया गया। जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष सी बी ओली की अध्यक्षता मे हुए स्वागत समारोह में दैनिक जागरण के पत्रकार गणेश पांडे, सतीश चंद्र जोशी, गिरीश बिष्ट, दिनेश भट्ट आदि ने श्री कार्की का स्वागत करते हुए कहा कि वे उनके कार्य संचालन एवं जनपद के नियोजन में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। जिला सूचना अधिकारी गिरजा जोशी ने श्री कार्की का पत्रकारों से परिचय कराते हुए कहा कि चंपावत जिले को एक नौजवान एवं ऊर्जावान जिला सूचना अधिकारी मिले हैं जिनमे काम करने की अभूतपूर्व क्षमता है। तथा वह जिला प्रशासन व पत्रकारों के बीच में पुल का कार्य कर सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचने में कार्य करेंगे। श्री काकीं ने अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना विभाग एवं पत्रकार एक दूसरे के पूरक होते हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें अपनी पहली सेवा माननीय मुख्यमंत्री जी के मॉडलजिले में करने का अवसर मिला है जहां वे टीम भावनाओं के साथ कार्य कर अपने दायित्व‌ तथा कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्भहन करेंगे। इस अवसर पर सूचना विभाग की कार्यालय अधीक्षक आशा गोस्वामी, अकाउंटेंट पंकज कुमार, सहायक लेखाकार रजत रावत, गौरव जोशी, सुरेश पांडे, गीता महर, खीमानंद जोशी भी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें