Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजो के प्रति समर्पण तथा बेहतरीन सेवाओं के लिए डॉक्टर आफताब आलम को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

admin

Sun, Jan 26, 2025

💟💟गणतंत्र दिवस के मौके पर डॉक्टर आफताब आलम का जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित💟💟

टनकपुर/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित कार्यक्रमो में डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। जिसके तहत जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉक्टर आफताब आलम को सम्मानित किया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार चंपावत कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बेहतरीन सेवाओं के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर के वरिष्ठ डॉक्टर आफताब आलम को सम्मानित किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों के प्रति समर्पण की भावना तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉक्टर आफताब आलम को सम्मानित किया गया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए डीएम ने कहा कि जब तक मरीज से लगाव नहीं होगा, तब तक चिकित्सक पूरी तरह से अपने कार्य को संपादित नही कर सकता। कहा कि डाक्टरों को मरीजों के प्रति हमदर्दी वाला रवैया रखना चाहिए। यहां टनकपुर में डॉक्टर आफताब आलम के सम्मानित होने पर सीएमएस डॉक्टर घनश्याम तिवारी, डॉ मोहम्मद उमर, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, वार्ड सभासद हसीब अहमद, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Tags :

जरूरी खबरें