Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: राजकीय पीजी कॉलेज के डॉ रवि सनवाल को मिला वर्ष 2024 का "टीचर ऑफ़ द ईयर अवार्ड"

admin

Sun, Nov 24, 2024

■■ शोध, खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करते आ रहे हैं ■■ डॉ सनवाल

लोहाघाट। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी के वाणिज्य विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रवि सनवाल को वर्ष 2024 के "टीचर ऑफ़ द ईयर अवार्ड" से सम्मानित किया गया। डॉ. सनवाल को यह पुरस्कार पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार के द्वारा उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आयोजित सम्मान समारोह में दिया गया।
उत्तराखंड के प्रतिष्ठित पुरस्कार का आयोजन प्रतिवर्ष देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के अंतर्गत किया जाता है। डॉ सनवाल अपने छात्र छात्राओं में लोकप्रिय हैं तथा शोध, खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में भी अपना सर्वोच्च योगदान देते रहते हैं इस अवसर पर उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री ओमकार सिंह, यू काष्ट के डायरेक्टर प्रोफेसर दुर्गेश पंत, उत्तराखंड उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रोफ़ेसर ए0एस0 उनियाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
डॉ रवि सनवाल के इस विशिष्ट उपलब्धि प्राचार्य प्रो संगीता गुप्ता, डा रेखा जोशी, डा बी पी ओली, डा दिनेश व्यास, डा प्रकाश लखेड़ा, डा कमलेश शक्टा, डा रुचिर जोशी, डा अभिषेक पंत डा शांति डा लता कैड़ा डा सुमन पांडे, डा सीमा नेगी डा सुनील कुमार सहित अनेक प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी है।

Tags :

जरूरी खबरें