Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बनबसा में चार दिनों से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक हुई, जलापूर्ति शुरू

admin

Wed, Jul 10, 2024

■■ समस्या का निवारण होने पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह रावत ने जल संस्थान के अधिकारियों का जताया आभार

बनबसा/ नगर पंचायत बनबसा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन बुधवार शाम ठीक कर दी गई। इसके चलते बीते चार दिनों से लोगों को पानी नहीं मिला था, लेकिन गुरुवार से लोगों को पानी मिलेगा। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि बनबसा के बैंक ऑफ़ बड़ौदा के समीप पुलिया के नीचे पड़ी पेयजल लाइन   क्षतिग्रस्त हो गई थी।

इस वजह से बनबसा नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र  में लोगों को पानी नहीं मिला था। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान में बाधित पेयजल आपूर्ति के संदर्भ में शिकायत की थी। इसके बाद क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत काम शुरू हो गया। बनबसा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह रावत ने बताया कि तेज प्रेशर होने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना के बाद जल संस्थान की टीम पहुंची थी, जिसके बाद लाइन की मरम्मत का काम शुरू हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता श्री रावत ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से हो रही समस्या का निवारण करने के लिए जल संस्थान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में जेई  विपिन कलोनी ने बताया कि कर्मियों ने लाइन की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। जलापूर्ति दोपहर बाद शुरू करा दी गई है।

Tags :

जरूरी खबरें