Mon 04 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: चंपावत पुलिस की तत्परता से अनहोनी होते- होते टली,नशे की हालत में बस चला रहे ड्राइवर को गिरफ्तार कर बस को किया सीज

admin

Sun, Nov 17, 2024

¤¤ गणेश दत्त पांडे ¤¤

■■ 31 सीटर बस में ठूंसे गए थे 47 लोग।

■■ एल्कोमीटर से चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि।

लोहाघाट। एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने तथा ओवरलोडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी के निर्देश पर रविवार शाम लोहाघाट पुलिस ने एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी से चंपावत चलने वाली केएमओ बस की लोहाघाट स्टेशन में जांच की जांच में बस के चालक व परिचालक के द्वारा बस मे क्षमता से अधिक सवारिया बैठा रखी थी। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया बस 31 सीट में पास थी और चालक परिचालक के द्वारा बस में 45 सवारियां भरी थी । उन्होंने बताया कि बस चालक की एल्को मीटर से जांच की गई तो वह शराब के नशे में पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए बस को सीज कर दिया गया है। चालक लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। और कहा कि ओवरलोडिंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लोहाघाट पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मालूम हो प्रदेश में लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।

Tags :

जरूरी खबरें