Mon 04 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: लोहाघाट: खूनी गुलदार के आतंक से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों मे दहशत, घरों में कैद हुए लोग

admin

Fri, Oct 25, 2024

लोहाघाट। नगर के समीप रायकोट गांव में खूनी गुलदार द्वारा घर से एक बच्चे को उठाकर उसे गंभीर रूप से घायल करने की घटना के बाद क्षेत्र में भारी दहशत बनी हुई है। महिलाओं का जंगल जाने व पशुओं को चराने का कार्य बंद पड़ा हुआ है। गांव में पिंजड़ा लगाने के साथ ही वनकर्मियों द्वारा गांव में गस्त की जा रही है।

नगर के आसपास दिनदहाड़े गुलदार दिखाई देने से लोगों में और दहशत बढ़ गई है। गुलदार द्वारा जख्मी किए गए बच्चे का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। विभाग द्वारा बच्चों के परिजनों को उपचार के लिए ₹100000 दिए जाएंगे, जिसमें ₹30000 पहले दिए जा चुके हैं। रेंजर दीप जोशी के अनुसार क्षेत्र में कई गुलदारों की आमद होने की सूचना मिली है। उनका कहना है कि इस दौरान लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

Tags :

जरूरी खबरें