Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: पुलिस कर्मी हेम मेहरा की सूझबूझ के चलते बिछड़े बच्चे को मिलने के लिए उमड़ पड़ी मां की ममता

admin

Thu, Dec 12, 2024

■■ पुलिस कर्मी हेम मेहरा के कार्यों की सराहना करते नहीं थकते लोग।

लोहाघाट। नगर के एक आंगनबाड़ी केंद्र से 3 वर्षीय बालक तनुज भटककर स्टेशन बाजार पहुंच गया। जहां बच्चे को रोते देखा यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा ने बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया। और किसी तरह बच्चे को चुप कराया कांस्टेबल मेहरा के द्वारा बच्चे के माता-पिता की जानकारी प्राप्त करने के लिए नगर क्षेत्र मे पुलिस वाहन के माध्यम से मुनादी की गई। जिसके बाद बच्चे की मां महेश्वरी देवी जो अपने बेटे को ढूंढ रही थी। उन्हें इस बात की जानकारी मिली मां भागती हुई कांस्टेबल हेम मेहरा के पास पहुंची कांस्टेबल मेहरा के द्वारा बच्चे को सुरक्षित मां को सौंप दिया गया। जिसके बाद बच्चा शांत हो गया। बच्चे की मां ने बताया वह बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ कर आई थी। इसके बाद वह वापस लौटी तो बच्चा भी चुपचाप उनके पीछे-पीछे आ गया। जिस वजह से वह भटक गया। जब वे बच्चे को स्कूल लेने पहुंची तो बच्चा वहां मौजूद नहीं था। गनीमत रही इस दौरान छोटे बच्चे के साथ कोई घटना नहीं हुई।

Tags :

जरूरी खबरें